छत्तीसगढ़

CG News:-स्कूल खुलते ही गर्मी ने दिखाई ताकत! प्रार्थना सभा में बेहोश हुआ छात्र, अभिभावकों ने उठाए सवाल

CG News:-छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से शासकीय और निजी स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई। नए सत्र के पहले दिन बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन दुर्ग के जेआरडी स्कूल में एक चिंताजनक घटना सामने आई।

प्रार्थना सभा के दौरान तेज गर्मी और उमस के बीच एक छात्र अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। छात्र के गिरते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल छात्र को कमरे में पहुंचाया और डॉक्टर को सूचना दी।

CG News:-प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रार्थना के समय बच्चे भीषण गर्मी के कारण पसीने से तरबतर थे। इसी दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। समय रहते उसे प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद आज से सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। जहां एक ओर स्कूल प्रबंधन सभी तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बढ़ते तापमान के बीच स्कूल शुरू करने के फैसले पर अभिभावक सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गर्मी की स्थिति की समीक्षा की जानी चाहिए।

इस घटना के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी में स्कूल संचालन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *