Global Politics:-होर्मुज़ में भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले का दावा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; शांति समझौते पर भी बढ़ा विवाद

Global Politics:-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजर रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन हमला किया गया, जिसे अमेरिकी सेना ने नाकाम कर दिया। ट्रंप ने इस घटना को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताते हुए कहा कि ऐसी हरकतें वैश्विक समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा हैं।
READ MORE:- NEET 2026 में छात्रों को बड़ी राहत! बढ़ा परीक्षा समय, रफ वर्क के लिए भी मिलेगा ज्यादा स्पेस
Global Politics:-ईरान पर समझौते की शर्तें तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ईरान द्वारा सार्वजनिक की गई शांति समझौते की कथित शर्तों का वास्तविक बातचीत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से जारी बयान भ्रामक हैं और तेहरान के साथ ईमानदारी से समझौता करना बेहद कठिन है।
Global Politics:-ईरान ने किया ट्रंप के दावों का खंडन
दूसरी ओर, ईरान ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी अंतिम शांति समझौते पर अभी सहमति नहीं बनी है और वार्ता जारी है।
Global Politics:-क्या है विवादित प्रस्ताव?
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, तेहरान ने युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे का प्रस्ताव रखा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रतिबंधों में राहत, जमे हुए फंड की वापसी और तीसरे पक्ष की गारंटी जैसी बातें मसौदे में शामिल हैं। वहीं अमेरिका का कहना है कि किसी भी राहत से पहले ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर ठोस कदम उठाने होंगे।
Global Politics:-भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है मामला?
होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। भारत की ऊर्जा आपूर्ति और हजारों भारतीय नाविकों की सुरक्षा इस मार्ग से जुड़ी हुई है। ऐसे में यदि क्षेत्र में तनाव बढ़ता है तो इसका असर कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी पड़ सकता है।
