India US Relations:-ट्रंप-मोदी दोस्ती फिर होगी मजबूत? मार्को रुबियो ने दिया व्हाइट हाउस का न्योता, 60 मिनट की बैठक में दुनिया के बड़े मुद्दों पर मंथन

India US Relations:-अमेरिका और भारत के रिश्तों को नई धार देने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio शनिवार को अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। कोलकाता से दिल्ली तक चले इस हाई-प्रोफाइल दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ उनकी करीब 60 मिनट लंबी मुलाकात की रही। इस दौरान रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया।
READ MORE:- “मेलोडी नहीं, महंगाई का ‘मोडी मॉडल’!” पेट्रोल-डीजल, खाद संकट और अवैध शराब पर दीपक बैज का BJP पर तीखा हमला
दिल्ली में हुई इस अहम बैठक में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और अत्याधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी ने बैठक के बाद कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, सुरक्षा और दुनिया की बेहतरी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
रुबियो का यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 14 साल बाद कोई अमेरिकी विदेश मंत्री कोलकाता पहुंचा है। इससे पहले 2012 में Hillary Clinton ने कोलकाता का दौरा किया था। रुबियो ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर टेरेसा हाउस जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
बैठक में विदेश मंत्री S. Jaishankar, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने इस मुलाकात को “भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए बेहद अहम” बताया और कहा कि दोनों देश सुरक्षा, व्यापार और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी सेक्टर में साझेदारी को और मजबूत करेंगे।
India US Relations:-अब रविवार को रुबियो और जयशंकर के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जबकि नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक पर भी पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि चीन, पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे मुद्दे इस दौरे के केंद्र में रहेंगे।
