उत्तरप्रदेशसमाचार

IAF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! पानी की टंकी पर फंसे बच्चों को हेलिकॉप्टर से बचाया

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर (गोरखपुर क्षेत्र) से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पांच बच्चे एक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए थे, तभी अचानक टंकी की सीढ़ी टूट गई और तीन बच्चे नीचे गिर गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद दो बच्चे रातभर टंकी के ऊपर फंसे रहे। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन हालात चुनौतीपूर्ण होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय वायुसेना (IAF) को बुलाया गया।

भारतीय वायुसेना (IAF) के सेंट्रल एयर कमांड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर तैनात किया। करीब 16 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सुबह के समय हेलिकॉप्टर के जरिए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Also Read: भारत की शेरनी सोनम ज़ोम्बा का जलवा! MFN 18 में ब्राज़ील की फाइटर को हराकर फिर रचा इतिहास

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला प्रशासन, NDRF और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। खराब मौसम और रात के अंधेरे के बावजूद ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह मिशन उनकी तत्परता, पेशेवर क्षमता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सवाल भी खड़े करता है यह हादसा

यह घटना न सिर्फ एक रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता की कहानी है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे कदम उठाना कितना खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही रील या वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *