इन्फोटेनमेंट

Asha Bhosle:-संगीत जगत को बड़ा झटका: स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

Asha Bhosle:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस खबर को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा भोसले ने अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके गीतों ने न केवल संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई, बल्कि भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान भी दिलाई।

Asha Bhosle:-उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले का योगदान अमूल्य है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उनका संगीत सदैव जीवित रहेगा और लोगों के दिलों में गूंजता रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ सरस्वती से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार व उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *