रायपुर

Raipur News:-श्रमिक महासम्मेलन में तय मानकों का पालन, अनुबंधित दरों पर हुआ पूरा खर्च

Raipur News:-छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन को लेकर उठ रहे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में किया गया समस्त व्यय पूरी तरह से टेंडर के अनुसार और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद ही किया गया है। विभाग ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव गिरीश रामटेके ने जानकारी देते हुए कहा कि बिना निविदा प्रक्रिया के कुर्सी और नाश्ते पर मनमाने खर्च के आरोप गलत हैं और तथ्यों से परे हैं।

Raipur News:-आयोजन की प्रमुख जानकारी

बिंदुविवरण
तारीख17 सितंबर 2024
अवसरविश्वकर्मा जयंती एवं छत्तीसगढ़ श्रम दिवस
स्थानइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर
सहभागितालगभग 8,000 श्रमिक

Raipur News:-कैसे हुई व्यवस्थाएं?

श्रम विभाग के अनुसार कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं—मंच, बैठक, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य शिविर—रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत पहले से अनुबंधित संस्था के माध्यम से तय दरों पर कराई गईं।

विभाग ने बताया कि अंतिम समय में स्थल परिवर्तन और समय की कमी के चलते नई निविदा प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं था। ऐसे में पहले से अनुबंधित एजेंसी के जरिए कार्य कराना प्रशासनिक रूप से उचित निर्णय माना गया।

-आयोजन के बाद सभी खर्चों का परीक्षण और सत्यापन किया गया, जिसके बाद नियमों के अनुसार भुगतान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *