क्राइम

Crime News:-मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश नाकाम, 7 साल के बच्चे की पत्थर से हत्या, शव कुएं में फेंका—आरोपी गिरफ्तार

Crime News:-छत्तीसगढ़ के पाली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम डोंगानाला के गणेशपुर में रहने वाला 7 वर्षीय आयान 2 अप्रैल को दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। उसके सभी दोस्त वापस घर लौट आए, लेकिन आयान नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय युवक रंजीत कुमार उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने पूरे दिन खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गांव में बैठक के दौरान जब रंजीत से पूछताछ की गई तो वह लगातार गुमराह करता रहा। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद उसने कबूल किया कि उसने आयान की हत्या कर दी है।



Crime News:-क्या है पूरा मामला?

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में था और उसकी नीयत खराब हो गई थी। वह बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया।

जब वह अपने गलत इरादों में सफल नहीं हो पाया और उसे डर लगा कि उसकी पोल खुल जाएगी, तो उसने पत्थर से बच्चे के सिर पर हमला कर दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए शव को पास के खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया।


Crime News:-पुलिस कार्रवाई

  • आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है
  • हत्या की धाराओं में केस दर्ज
  • कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *