राजनीति

BJP Chhattisgarh:-19 जुलाई को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे संवाद, केंद्र की योजनाओं पर होगी चर्चा

BJP Chhattisgarh:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा करना और जनता तक उनका प्रभावी लाभ कैसे पहुंचे, इस पर चर्चा करना है।

रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस बैठक को प्रदेश के लिए एक सम्मानजनक और निर्णायक मौका बताया है। उन्होंने कहा कि यह संवाद सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।

BJP Chhattisgarh:-बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को पिछले 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन मिला है। यह संवाद उन सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ होगा जिन्होंने संगठन और सरकार में विभिन्न स्तरों पर पीएम मोदी के साथ काम किया है।”

उन्होंने बताया कि इस दौरान उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, अमृत मिशन जैसी योजनाओं की वास्तविक स्थिति और लाभार्थियों तक उनकी पहुंच की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही यह भी विचार किया जाएगा कि इन योजनाओं को और प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे

BJP Chhattisgarh:-अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी की नीति – “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को और मजबूत करने की दिशा में यह संवाद एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस संवाद के ज़रिए न सिर्फ योजनाओं की समीक्षा होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को विकास की नई राह पर ले जाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *