Chhattisgarh News:-CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर एक्शन, छत्तीसगढ़ में PWD के 13 अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस

Chhattisgarh News:-छत्तीसगढ़ में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) के 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि कई शिकायतों को बिना संतोषजनक समाधान और ठोस जानकारी दर्ज किए ही बंद कर दिया गया था। शासन ने इसे कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।
READ MORE:- सूरजपुर में दर्दनाक हादसा: गिट्टी लोड ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Chhattisgarh News:-अगस्त-सितंबर की शिकायतों की समीक्षा में सामने आई लापरवाही
लोक निर्माण विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अगस्त और सितंबर माह में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि एल-1, एल-2 और एल-3 स्तर पर कई शिकायतों को ऐसी टिप्पणियों के साथ बंद किया गया, जिनसे यह स्पष्ट नहीं होता था कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है या नहीं।
विभाग ने स्पष्ट किया कि केवल शिकायत बंद कर देना पर्याप्त नहीं है। शिकायत के निराकरण से संबंधित कार्रवाई और उसकी स्थिति का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को वास्तविक राहत मिल सके।
Chhattisgarh News:-तीन अधीक्षण अभियंता, पांच कार्यपालन अभियंता और पांच एसडीओ को नोटिस
विभागीय कार्रवाई के तहत पांच अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओ), पांच कार्यपालन अभियंताओं और तीन अधीक्षण अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
एल-1 स्तर: राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बिलासपुर के अतुल राज पेगवार, बेमेतरा उप संभाग के राजेश कुमार बाजपेयी, पेंड्रा उप संभाग के जगदीश प्रसाद, सेतु उप संभाग दुर्ग के अशोक कुमार हरियाले और पाटन उप संभाग की सोनल ढालेन्द्र को नोटिस दिया गया है।
एल-2 स्तर: बेमेतरा संभाग के केशव प्रसाद लहरे, कोरबा संभाग के घासीराम जांगड़े, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग बिलासपुर के रोशन कुमार साहू, सारंगढ़ संभाग के प्यारे लाल पैकरा और कांकेर संभाग की प्रज्ञा नंद से जवाब मांगा गया है।
एल-3 स्तर: रायपुर मंडल क्रमांक-2 के डीके नेताम, दुर्ग मंडल की अर्पणा चौरपगार और राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर के महादेव लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Chhattisgarh News:-शिकायत बंद करने के लिए बतानी होगी कार्रवाई की पूरी जानकारी
विभाग ने निर्देश दिया है कि शिकायत बंद करते समय दर्ज की जाने वाली टिप्पणी में स्थल निरीक्षण के निष्कर्ष, की गई या प्रस्तावित कार्रवाई, कार्रवाई की तारीख अथवा निर्धारित समय-सीमा और शिकायतकर्ता को दी गई सूचना का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
यदि शिकायत किसी दूसरे विभाग से संबंधित है, तो इसका कारण भी स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा। विभाग के अनुसार, इन जानकारियों के अभाव में शिकायत का वास्तविक निराकरण नहीं हो पाता और पोर्टल पर दर्ज समाधान के आंकड़े भी भ्रामक हो सकते हैं।
Chhattisgarh News:-15 दिन में देना होगा लिखित जवाब
कारण बताओ नोटिस जारी किए गए सभी अधिकारियों को नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर लोक निर्माण विभाग के सचिव के समक्ष अपना लिखित प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जा सकती है।
इस कार्रवाई के जरिए विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सीएम हेल्पलाइन पर नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेना और उनका वास्तविक समाधान सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
