Tractor Accident Today:-रोपा लगाने जा रहे 19 मजदूरों पर टूटा कहर! ओवरस्पीड ट्रैक्टर पलटा, 2 की दर्दनाक मौत, 5 जिंदगी की जंग लड़ रहे

Tractor Accident Today:-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के पास 19 मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
READ MORE:- राष्ट्रपति चुनाव से लेकर चंद्रमा तक… 20 जुलाई की वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया इतिहास
Tractor Accident Today:-रोपा लगाने जा रहे थे मजदूर
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सकर्रा ग्राम पंचायत के सरपंच के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक चंद्रशेखर पटेल, जो मुड़पार का निवासी है, खेत में धान की रोपाई के लिए 19 मजदूरों को लेकर सकर्रा जा रहा था। इसी दौरान मुड़पार के पास वाहन तेज रफ्तार होने के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।
Tractor Accident Today:-दो लोगों की मौके पर मौत
हादसा इतना भीषण था कि बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

Tractor Accident Today:-पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Tractor Accident Today:-ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर से मजदूरों की ढुलाई पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद एक बार फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक मजदूरों को बैठाकर परिवहन किए जाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ट्रैक्टर मुख्य रूप से कृषि कार्य के लिए बनाए जाते हैं, जबकि इनका उपयोग यात्रियों को ढोने के लिए करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
