NEET Protest News:-NEET पेपर लीक प्रदर्शन में हिरासत में लिए गए फहाद अहमद, स्वरा भास्कर का फूटा गुस्सा- बोलीं, ‘यही है भारत का लोकतंत्र’

NEET Protest News:-NEET परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच सोमवार को मुंबई के चैत्यभूमि इलाके में भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता फहाद अहमद को मुंबई पुलिस ने अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए।
READ MORE:- रोपा लगाने जा रहे 19 मजदूरों पर टूटा कहर! ओवरस्पीड ट्रैक्टर पलटा, 2 की दर्दनाक मौत, 5 जिंदगी की जंग लड़ रहे
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग की। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी और क्षेत्र में लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा था। इसी आधार पर कई लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया।
NEET Protest News:-घटना के बाद स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फहाद अहमद का वीडियो साझा किया। उन्होंने दावा किया कि फहाद और अन्य प्रदर्शनकारियों को शाम करीब 4:30 बजे चैत्यभूमि से हिरासत में लेकर माहिम पुलिस थाने ले जाया गया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे “शर्मनाक” बताया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फहाद अहमद पुलिस से यह पूछते हुए दिखाई देते हैं कि उन्हें किस आधार पर हिरासत में लिया जा रहा है। एक अन्य वीडियो में वह पुलिस वाहन के भीतर से मौके की स्थिति बताते नजर आते हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है।
