Kashmir Tourism:-“2025 आसान नहीं रहा, लेकिन कश्मीर फिर से मुस्कुरा रहा है – पहलगाम हमले के बाद खुलीं 16 टूरिस्ट जगहें, उमर अब्दुल्ला और ममता बनर्जी ने किया सैलानियों से अपील”

Kashmir Tourism:-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटन पर भारी असर पड़ा था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद राज्य के कई पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए थे। डर और असुरक्षा की वजह से पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई।
लेकिन अब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हालात को सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। राज्य की 48 प्रमुख पर्यटन स्थलों में से 16 को दोबारा खोलने का फैसला किया गया है।
READ MORE:- सावन में पाएं शिवजी की कृपा: हर सोमवार पहनें ये खास रंग, मिलेगा सौभाग्य और मानसिक शांति
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कोलकाता में एक ट्रैवल एंड टूरिज्म मेले के उद्घाटन के दौरान पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील की कि वे एक बार फिर कश्मीर का रुख करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं और अब कश्मीर पूरी तरह से सुरक्षित है।
Kashmir Tourism:-उमर ने यह भी बताया कि अमरनाथ यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी है और जम्मू-कश्मीर के लिए सीधी उड़ानों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यटन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है और राज्य सरकार इसका हर तरह से समर्थन कर रही है।
उन्होंने ये भी कहा कि 2025 जम्मू-कश्मीर के लिए दो हिस्सों में बंटा हुआ साल रहा – एक वो समय जब घाटी में भारी संख्या में पर्यटक थे, और दूसरा वो समय जब हमले के बाद सैलानियों की संख्या अचानक गिर गई।
इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कश्मीर आने का उमर अब्दुल्ला का न्योता स्वीकार करते हुए कहा कि पूजा के बाद वह खुद कश्मीर का दौरा करेंगी। ममता ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न और बेहद खूबसूरत हिस्सा है और बंगाल के लोगों को वहां जरूर जाना चाहिए।
Kashmir Tourism:-उन्होंने यह भी कहा कि दोनों राज्यों के बीच पर्यटन और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों और पर्यटन कारोबारियों से भी अपील की कि वे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को फिर से मजबूत करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करें।
ममता बनर्जी ने कश्मीरी महिलाओं को बंगाल के पूजा उत्सवों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
Kashmir Tourism:-गौरतलब है कि कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री इस हमले के बाद बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं, पर्यटक लौट रहे हैं, और कश्मीर एक बार फिर सैलानियों की आवाज़ों से गूंजने को तैयार है।
