Road Accident:-सड़क खुली तो निकले सफर पर… कुछ ही देर बाद पहाड़ बन गया मौत का पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident:-हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पांगी-उदयपुर मार्ग पर कडू नाला के पास पहाड़ी से अचानक बड़ी चट्टानें और मलबा एक टाटा सूमो टैक्सी पर गिर गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, टैक्सी में सवार यात्री कुल्लू से पांगी जा रहे थे। रास्ते में अचानक पहाड़ी का हिस्सा टूटकर वाहन पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Road Accident:-सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ सड़क एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद थी। सड़क खुलने के बाद यात्री पांगी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन कडू नाला के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। हादसे में मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
