जांजगीर चांपा

Road Accident:-सुबह की सैर बनी आखिरी सफर: तीन दोस्त साथ निकले, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक झटके में उजाड़ दी तीन जिंदगियां

Road Accident:-छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Road Accident:-क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दलहरण दास वैष्णव (62 वर्ष), केदार बरेट (52 वर्ष) और संतु यादव (70 वर्ष) रोज की तरह सुबह भारतमाला रोड पर टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

हादसा इतना गंभीर था कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


Road Accident:-पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *