छत्तीसगढ़

Road Accident:-तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को कुचला, 14 साल की बच्ची की मौत

Road Accident:-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा और पोती को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णापुर गांव की रहने वाली ममता तिर्की अपने दादा पितरोस तिर्की के साथ भगवानपुर से राशन लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वे सीएमओ तिराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।

Road Accident:-टक्कर इतनी जोरदार थी कि ममता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश शुरू की और लाखा के पास ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *