क्राइम

Pune Murder Case:-शादी से पहले प्यार, फिर साजिश और मौत! सिया का बड़ा कबूलनामा – सब बता दिया था, फिर भी केतन शादी तोड़ने को तैयार नहीं था

Pune Murder Case:-पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में गिरफ्तार सिया गोयल ने पूछताछ के दौरान कई अहम बातें कबूल की हैं। पुलिस के अनुसार, सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर पहले से योजना बनाकर केतन अग्रवाल की हत्या की थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया ने बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने यह बात उसे पहले ही बता दी थी। सिया का दावा है कि उसने केतन से कहा था कि वह शादी तोड़ना चाहती है, लेकिन केतन इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन ने हत्या की पूरी योजना पहले से बना रखी थी। दोनों ने एक खास संकेत तय किया था। योजना के अनुसार, जैसे ही सिया केतन के सामने झुकती, वह चेतन के लिए इशारा होता। 18 जून को लोहागढ़ किले में इसी संकेत के बाद चेतन ने कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का दे दिया।

पुलिस के अनुसार, यह पहली कोशिश नहीं थी। 14 जून को भी केतन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह बच गया था। जांच में पता चला है कि सिया और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए तीन अलग-अलग योजनाएं बनाई थीं। यदि किले वाली योजना सफल नहीं होती, तो उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की तैयारी भी की गई थी।

Pune Murder Case:-सिया ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार पर शादी का दबाव था। परिवार चाहता था कि उसकी शादी आर्थिक रूप से संपन्न परिवार के केतन से हो, जबकि चेतन की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था।

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन दोनों शराब का सेवन करते थे। वहीं, लोहागढ़ किले के गेटकीपर ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन चेतन मास्क और पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़ों में किले पर पहुंचा था। टिकट को लेकर भी वहां बहस हुई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। जांच में सामने आ रहे खुलासों ने इस हत्याकांड को और भी सनसनीखेज बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *