छत्तीसगढ़

Indian Railways:-स्वागत की तैयारियां धरी रह गईं! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा रद्द

Indian Railways:-केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द हो गया है। उनके आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन पिछले करीब एक महीने से तैयारियों में जुटा था। रेल मंत्री को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना था। साथ ही, रेलवे की कुछ परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित थे।

रेल मंत्री के दौरे को लेकर पहले 9 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। बाद में कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे 12 अक्टूबर कर दिया गया। लेकिन अब उनका रायपुर दौरा दोबारा रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Indian Railways:-रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम निरस्त

दौरा रद्द होने के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को भी निरस्त कर दिया गया है। रेल मंत्री के हाथों रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किए जाने की योजना थी। हालांकि, दौरा रद्द होने के पीछे का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

Indian Railways:-बाकी कार्यक्रमों पर क्या होगा असर?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दौरा रद्द होने के बावजूद इससे जुड़े अन्य कार्यक्रमों को यथावत रखने की बात कही गई है। ऐसे में अब रेलवे प्रशासन की ओर से आगे की व्यवस्था और कार्यक्रमों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

रेल मंत्री के स्वागत और आयोजन को लेकर रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। ऐसे में दौरा रद्द होने से तय कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा है।

सोशल मीडिया संवाद की नजर: रेल मंत्री के दौरे के रद्द होने के बाद अब यह देखना होगा कि प्रस्तावित रेलवे परियोजनाओं के शुभारंभ और अन्य कार्यक्रमों को लेकर रेलवे प्रशासन आगे क्या निर्णय लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *