BREAKING

PM Modi Thank You Friends:-‘थैंक यू फ्रेंड्स’ से फिर छाए PM मोदी! आधी रात के दूसरे Video ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

PM Modi Thank You Friends:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी रात सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर युवाओं (Gen Z) का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “थैंक यू फ्रेंड्स… कल देर रात आप सभी से मिलने का मौका मिला। मेरे वीडियो पर आपने जो सकारात्मक प्रतिक्रिया और उपयोगी सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका यह प्यार और हमारा रिश्ता आगे भी ऐसे ही मजबूत बना रहेगा।”

पीएम मोदी ने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा कि कल उनका वीडियो देखने और अपने सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का वे दिल से धन्यवाद करते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल गए, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ी संख्या में नए फॉलोअर्स भी जुड़े।

PM Modi Thank You Friends:-यह वीडियो उस देर रात जारी संदेश के एक दिन बाद आया है, जिसमें प्रधानमंत्री ने NEET पेपर लीक विवाद पर छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है और इससे लाखों छात्रों व उनके परिवारों को गहरी पीड़ा हुई है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी में है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया था कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक पर काम कर रही है, ताकि परीक्षा से जुड़े अपराधों पर तेजी से कार्रवाई हो सके। बाद में इस मसौदे पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में चर्चा भी हुई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार देर रात वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री मोदी युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर उनकी सक्रियता भी तेजी से बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *