राजनीति

Parliament Monsoon Session:-6 बिलों पर बनी सहमति, लेकिन संसद में टकराव तय! मानसून सत्र के पहले दिन ही सरकार-विपक्ष आमने-सामने

Parliament Monsoon Session:-नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। सत्र से एक दिन पहले रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी संसदीय कार्यवाही का एजेंडा तय किया गया। बैठक में छह महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के लिए समय आवंटित किया गया और विभिन्न राजनीतिक दलों से जनहित के मुद्दों पर सुझाव भी मांगे गए।

बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से रचनात्मक चर्चा और सदन के सुचारु संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और यहां जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक बहस होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य मिलकर एक उपयोगी और गरिमामय मानसून सत्र सुनिश्चित करेंगे।

Parliament Monsoon Session:-विपक्ष के तेवर आक्रामक

मानसून सत्र के पहले ही दिन सदन में हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी, नीट पेपर लीक, सोनम वांगचुक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर चुका है। वहीं सरकार भी अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

Parliament Monsoon Session:-पीएम मोदी देंगे संदेश

परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह संसद की कार्यवाही को सार्थक बनाने और सभी दलों से सहयोग की अपील करेंगे।

Parliament Monsoon Session:-सरकार की नजर विधायी एजेंडे पर

बैठक में सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित विधायी कार्यों और अन्य संसदीय विषयों पर अपने विचार रखे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विभिन्न विधेयकों और चर्चाओं के लिए समय निर्धारण संसदीय परंपराओं और राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के आधार पर किया जाएगा।

मानसून सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, जबकि विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में संसद में तीखी बहस और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *