FIFA World Cup Final 2026:-16 साल का इंतजार खत्म… स्पेन ने तोड़ा अर्जेंटीना का घमंड, एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस ने दिलाया दूसरा वर्ल्ड कप खिताब

FIFA World Cup Final 2026:-न्यू जर्सी। स्पेन ने 16 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराया। मैच के हीरो सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस रहे, जिन्होंने 106वें मिनट में विजयी गोल दागकर स्पेन को 2010 के बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बना दिया।
READ MORE:- 6 बिलों पर बनी सहमति, लेकिन संसद में टकराव तय! मानसून सत्र के पहले दिन ही सरकार-विपक्ष आमने-सामने
FIFA World Cup Final 2026:-शुरुआत से ही स्पेन का दबदबा
फाइनल मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। युवा स्टार लामिन यमाल और मिकेल ओयारजाबाल ने लगातार अर्जेंटीना के गोल पर दबाव बनाया। हालांकि अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो ‘एमी’ मार्टिनेज ने कई शानदार बचाव कर पहले हाफ तक स्कोर 0-0 बनाए रखा। स्पेन का गेंद पर कब्जा और आक्रमण दोनों में दबदबा साफ दिखाई दिया।

FIFA World Cup Final 2026:-एंजो फर्नांडीज के रेड कार्ड ने पलटा मैच
दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा, लेकिन इंजरी टाइम में मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद अर्जेंटीना को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और स्पेन ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया।
FIFA World Cup Final 2026:-106वें मिनट में फेरान टोरेस बने हीरो
एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हिस्से की शुरुआत में स्पेन को आखिरकार सफलता मिली। 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने शानदार फिनिश करते हुए मैच का इकलौता गोल दाग दिया। इसके बाद अर्जेंटीना वापसी नहीं कर सका और अंतिम सीटी बजते ही स्पेन विश्व विजेता बन गया।
FIFA World Cup Final 2026:-जश्न के बीच हुई हल्की नोकझोंक
खिताब जीतने के बाद स्पेनिश खिलाड़ी मैदान में दौड़ पड़े और ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। दूसरी ओर लियोनेल मेसी समेत अर्जेंटीना के खिलाड़ी मायूस नजर आए। मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसे अधिकारियों ने तुरंत शांत करा दिया।
FIFA World Cup Final 2026:-ट्रंप ने सौंपी ट्रॉफी
फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो की मौजूदगी में स्पेन के कप्तान को विश्व कप ट्रॉफी सौंपी गई। इसके बाद पूरा स्टेडियम “वीवा एस्पाना” के नारों से गूंज उठा और स्पेनिश खिलाड़ियों ने अपने प्रशंसकों के साथ ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
