छत्तीसगढ़

Mahasamund:-महासमुंद में बिजली गिरने से बड़ा हादसा, कुछ ही मिनटों में जलकर राख हुआ पूरा घर

Mahasamund:-छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के बाघामुड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार का आशियाना पूरी तरह तबाह हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे बेमौसम बारिश के दौरान प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर अचानक बिजली गिरी, जिसके बाद घर में आग लग गई।

आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान आग की चपेट में आ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Mahasamund:-घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि घर को बचाया नहीं जा सका। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं लगातार बदलते मौसम और आकाशीय बिजली की घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *