Gas Cylinder Price:-गैस सिलेंडर के नए रेट जारी: घरेलू सिलेंडर में राहत, लेकिन कमर्शियल LPG हुआ महंगा

Gas Cylinder Price:-देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर अब भी 913 रुपये में मिल रहा है।
हालांकि, होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए चिंता बढ़ गई है, क्योंकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये तक पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों का असर सीधे कारोबारियों के खर्च और मुनाफे पर पड़ रहा है।
READ MORE:- सोना-चांदी हुआ सस्ता! लगातार गिर रहे दाम, खरीदारी का अच्छा मौका, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है रेट
Gas Cylinder Price:-देश के अलग-अलग राज्यों में LPG के दाम अलग-अलग हैं। छत्तीसगढ़ में घरेलू सिलेंडर 984 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,294.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं बिहार, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में गैस सिलेंडर सबसे महंगे दामों पर बिक रहे हैं।
बता दें कि मार्च 2026 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कीमतों को स्थिर रखा है।
📍 प्रमुख शहरों में घरेलू LPG के दाम
▪️ दिल्ली – 913 रुपये
▪️ मुंबई – 912.50 रुपये
▪️ हैदराबाद – 965 रुपये
▪️ पटना – 1002.50 रुपये
▪️ छत्तीसगढ़ – 984 रुपये