छत्तीसगढ़

Breaking News:-छत्तीसगढ़ को मिला नया पूर्णकालिक डीजीपी: किसान परिवार से निकलकर अरुण देव गौतम ने तय किया IPS तक का सफर

Breaking News:-छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अब वे नियमित रूप से प्रदेश पुलिस की कमान संभालेंगे। इससे पहले वे प्रभारी डीजीपी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम प्रशासनिक अनुभव, सख्त कार्यशैली और शांत नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय तक पुलिस विभाग में काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। कानून व्यवस्था से लेकर प्रशासनिक सुधार तक, उनके कार्यकाल को प्रभावी माना जाता रहा है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव में किसान परिवार में जन्मे अरुण देव गौतम का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल माना जाता है। गांव के सरकारी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वे आगे की शिक्षा के लिए प्रयागराज पहुंचे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और राजनीति शास्त्र में परास्नातक करने के बाद उन्होंने Jawaharlal Nehru University से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री हासिल की।

Breaking News:-यूपीएससी परीक्षा में पहली बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी कोशिश में सफलता हासिल कर आईपीएस अधिकारी बने। 12 अक्टूबर 1992 को उन्होंने सेवा जॉइन की थी। शुरुआती दौर में उन्हें मध्यप्रदेश कैडर मिला था, जहां उन्होंने जबलपुर, बिलासपुर, कवर्धा और भोपाल सहित कई जगहों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे सात जिलों में एसपी रह चुके हैं और पुलिस प्रशासन का लंबा अनुभव रखते हैं।

छत्तीसगढ़ में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक स्थिरता और कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण के साथ पुलिसिंग में सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *