Entertainment News:-RRR से फ्रांस तक गूंजा राजामौली का नाम! सिनेमा के जन्मस्थान पर मिला ऐसा सम्मान, जहां गिने-चुने दिग्गज ही पहुंचे

फ्रांस में एसएस राजामौली का ऐतिहासिक सम्मान, ‘सिनेमा की विरासत’ में हमेशा के लिए दर्ज हुआ नाम
Entertainment News:-भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया है। फ्रांस के ल्योन (Lyon) स्थित प्रतिष्ठित ल्यूमियर इंस्टीट्यूट (Institut Lumière) ने उन्हें विश्व प्रसिद्ध ‘मुर डेस सिनेस्टेस’ (Mur des Cinéastes) पर सम्मानित किया है। यह वही ऐतिहासिक स्थान है, जिसे दुनिया में सिनेमा का जन्मस्थान माना जाता है।
READ MORE:- अब ISRO नहीं… भारत की अंतरिक्ष उड़ान का नया हीरो! 12 जुलाई से इतिहास रचने निकलेगा प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’
Entertainment News:-क्या है ‘मुर डेस सिनेस्टेस’?
‘मुर डेस सिनेस्टेस’ एक विशेष स्मारक दीवार है, जहां विश्व के महान फिल्म निर्देशकों के नाम स्थायी रूप से अंकित किए जाते हैं। इस दीवार पर पहले से ही मार्टिन स्कॉर्सेसी, क्लिंट ईस्टवुड, क्वेंटिन टारनटिनो, फ्रांसिस फोर्ड कोपोला जैसे दिग्गज फिल्मकारों के नाम मौजूद हैं। अब इस प्रतिष्ठित सूची में एसएस राजामौली का नाम भी शामिल हो गया है।
Entertainment News:-‘ईगा’ और ‘RRR’ की गूंज पहुंची फ्रांस
राजामौली ने फ्रांस दौरे के दौरान ल्यूमियर म्यूज़ियम और उस स्क्रीनिंग रूम का भी दौरा किया, जहां उनकी फिल्मों ‘ईगा’ और ‘RRR’ का प्रदर्शन हाउसफुल रहा था। इस अवसर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल और इंस्टीट्यूट ल्यूमियर के डायरेक्टर थिएरी फ्रेमॉक्स ने उनका स्वागत किया और उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया।
Entertainment News:-भावुक हुए राजामौली
सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए राजामौली ने लिखा कि जब उन्होंने लाल कपड़े से ढकी अपनी नाम वाली पट्टिका देखी, तो कुछ पल के लिए उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया के महान फिल्मकारों के बीच अपना नाम दर्ज होना उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने इस सम्मान के लिए इंस्टीट्यूट ल्यूमियर और पूरी टीम का आभार जताया।
Entertainment News:-अगली फिल्म ‘वाराणसी’ पर भी सबकी नजर
फ्रांस दौरे से पहले राजामौली ने एनेसी एनिमेशन फेस्टिवल में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ की पहली झलक भी दिखाई थी। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है, जिसमें महेश बाबू त्रिशूल लिए बैल की सवारी करते दिखाई दिए थे। जानकारी के अनुसार यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
