Education News:-छत्तीसगढ़ में खुलेंगे नए प्राइवेट यूनिवर्सिटी? राज्यपाल से हुई अहम बैठक, उच्च शिक्षा पर बड़ा मंथन

Education News:-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोकभवन में राज्य के कई निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा की।
READ MORE:- सावन में सजेगा सास-बहू का सबसे खास मंच, प्यार और रिश्तों का होगा जश्न
बैठक में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया और नियमों पर विचार-विमर्श किया गया।
Education News:-राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार होना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में मैट्स विश्वविद्यालय, शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भारती विश्वविद्यालय, कलिंगा विश्वविद्यालय, आईएसबीएम विश्वविद्यालय, अंजनेय विश्वविद्यालय, दावड़ा विश्वविद्यालय और कोलंबिया विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
