छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News:-छत्तीसगढ़ की पहली ‘राजकीय तितली’ कौन बनेगी? फैसला अब जनता के हाथ, 31 अगस्त तक करें वोट

Chhattisgarh News:-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की पहली राजकीय तितली चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आम लोगों से ऑनलाइन वोटिंग के जरिए राय मांगी है। कोई भी नागरिक 31 अगस्त 2026 तक अपनी पसंद की तितली के लिए वोट कर सकता है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उनका कहना है कि प्रकृति और जैव विविधता की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। लोगों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Chhattisgarh News:-इन 3 तितलियों में से होगी एक का चयन

विशेषज्ञ समिति ने कई वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के आधार पर तीन तितली प्रजातियों को चुना है—

  • Common Banded Peacock
  • Orange Oakleaf
  • Spot Swordtail

इनका चयन राज्य में उपलब्धता, पर्यावरण में महत्व, संरक्षण की जरूरत और लोगों के बीच पहचान जैसी बातों को ध्यान में रखकर किया गया है।

Chhattisgarh News:-31 अगस्त तक करें मतदान

वन विभाग ने Google Form के जरिए ऑनलाइन वोटिंग शुरू की है। छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक 31 अगस्त 2026 तक अपनी पसंद की तितली के लिए वोट कर सकता है। सबसे ज्यादा जनसमर्थन और विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के आधार पर राज्य की पहली राजकीय तितली घोषित की जाएगी।

मतदान के लिए इस लिंक https://forms.gle/7Mqa1kBLx4dnFA6b7 पर क्लिक करें।

विभाग ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, प्रकृति प्रेमियों और पर्यावरण से जुड़े सभी लोगों से इस अभियान में भाग लेने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *