शहर में ई व्हीकल के लिए 4 चार्जिंग स्टेशन, अक्टूबर से मिलेंगी सुविधाएं, इन जगहों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

फ़ास्ट चार्जिंग के साथ एक घंटे एक अंदर होगी ईवी की बैटरी फुल, प्रति यूनिट चार्जिंग शुल्क भी तय
शहर में लगातार ई व्हीकल (E-Vehical) की बिक्री बढ़ते जा रही है। रायपुर में 27 हज़ार ईवी (EV) का रजिस्ट्रेशन है। इनमे ई-कार, ई-रिक्शा, इ-बाइक और ई-कार्ट शामिल है। ईवी की इतनी संख्या के बाद भी अभी तक शहर में एक भी ई-चार्जिंग स्टेशन (E Charging Station) नहीं था। पर अब निगम द्वारा शहर में 4 चार्जिंग स्टेशन (charging Station) शुरू करने के लिए टेंडर हो चूका है। इन चार्जिंग स्टेशन पर थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर गाड़ियों के चार्जिंग की व्यवस्था होगी।
इन स्थानो पर लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, एक साथ 3 ई-व्हीकल हो सकेंगी चार्ज
निगम द्वारा ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए जिवाह इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली से अनुबंध किया है। इन चार्जिंग स्टेशन को लगाने के लिए निगम द्वारा 89.5 लाख का टेंडर किया गया है। ये अनुबंध 2 साल के लिए किया गया है। इसके तहत शहर में 4 जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाया जायेगा। ये चार्जिंग स्टेशन जयस्तंभ चौक के पास, कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग, आईएसबीटी परिसर भाठागांव, आमानाका बस डिपो में लगाए जाने है। इन चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 3 ईवी चार्ज हो सकेंगी।
प्रति यूनिट इतना देना होगा चार्जिंग शुल्क
जिवाह इंटरनेशनल के टेंडर के अनुसार इन चार्जिंग स्टेशन पर थ्री वेहलर व फोर व्हीलर के लिए फ़ास्ट चार्जिंग व नार्मल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी चार्जिंग स्टेशन पर एकसाथ 3 ईवी चार्ज हो सकेंगी। यहाँ अपनी गाड़ियों को चार्ज करने के लिए 18-20 रूपए प्रति यूनिट देने होगा। इन चार्जिंग स्टेशन से निगम को 10.5 रूपए प्रति यूनिट का राजस्वा मिलेगा।
एक घंटे के अंदर आपकी ईवी की बैटरी हो जाएगी फुल
जहा घरो में ईवी को चार्ज करने में 7-8 घंटो का समय लगता है वही इन स्टेशन पर फ़ास्ट चार्जिंग (Fast Charging) की सुविधा होने के कारण ई-व्हीकल एक घंटे के अंदर ही चार्ज हो जाएंगे। इन स्टेशन अपर फ़ास्ट चार्जिंग वाली गाड़ियों की बैटरी मात्रा 40-50 मिनट में फुल हो जाएंगी। वही नार्मल चार्जिंग वाली गाड़ियों को एक से डेढ़ जानते का समय लगेगा।
शहर को मिल रहा ई-बसों का सौगात, बढ़ाए जायेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
शहर में फिलहाल सिटी बसों की कमी है ऐसे में निगम ने शहरवसीययो के लिए 10 ई-बसे संचालित करने के लिए टेंडर किया है। ये बसे दिवाली के आसपास से शहर की सड़को पर दिखाई देने लगेंगी। इन बसों की संख्या बढ़ाए जाने पर भी विचार चल रहा है साथ ही इन बसों के आने के साथ ही शहर में करीबन 16 और ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाये जाने है जो की इन बसों के टेंडर में ही सम्मिलित है।