छत्तीसगढ़

CG News:-स्कूल में ‘आपत्तिजनक वीडियो’ वायरल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: शिक्षक-शिक्षिका हटाए गए, जांच में आरोप सही

CG News:-जिले के नवागढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला खैरवार पारा (बोड़सरा) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

जांच टीम द्वारा वीडियो की पड़ताल की गई। विभागीय जांच में मामला सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके वर्तमान स्कूल से हटाकर अलग-अलग बीईओ कार्यालयों में अटैच कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षक को नवागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और शिक्षिका को अकलतरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।

CG News:-इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का स्थान है। ऐसे मामलों से शिक्षा व्यवस्था की छवि प्रभावित होती है और विद्यार्थियों व अभिभावकों का भरोसा भी कमजोर पड़ता है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई थी। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *