छत्तीसगढ़

CG News:-एक फोन कॉल ने बदली चांदनी की जिंदगी! 1076 हेल्पलाइन से मिली दिव्यांग पेंशन, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

CG News:-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए उम्मीद की किरण साबित हुई। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम घरजियाबथान की दिव्यांग युवती चांदनी यादव को लंबे समय से दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था, लेकिन हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और चांदनी को पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया।

जानकारी के अनुसार, चांदनी यादव 65 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उनके पिता योगेश यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कर बताया कि उनकी बेटी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत पत्थलगांव और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। पंचायत सचिव के माध्यम से जरूरी दस्तावेज लिए गए और जांच में चांदनी को योजना के लिए पात्र पाया गया। इसके बाद उनकी दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कर दी गई।

अब चांदनी को नियमित रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलेगा। समय सीमा के भीतर शिकायत का निराकरण होने से परिवार ने राहत की सांस ली है।

चांदनी के पिता योगेश यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार भी जताया।

CG News:-24 घंटे उपलब्ध है 1076 हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए प्रदेश के लोग अपनी शिकायत, सुझाव और फीडबैक दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन को व्हाट्सएप से भी जोड़ा गया है, जिससे लोगों के लिए शिकायत दर्ज करना और आसान हो गया है।

राज्य के 42 विभागों के करीब 8 हजार अधिकारी इस व्यवस्था से जुड़े हैं और शिकायतों का तय समय में समाधान सुनिश्चित किया जाता है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकता है। यदि समाधान से संतुष्टि नहीं होती, तो मामला स्वतः उच्च अधिकारियों के पास जांच के लिए भेज दिया जाता है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे संचालित रहती है और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *