छत्तीसगढ़
CG News:-हार्ट सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती आरक्षक ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत; जांच में जुटी पुलिस

CG News:-रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हार्ट सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती आरक्षक वेद नारायण राम ने कथित तौर पर अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल इलाज दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
CG News:-प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक कुछ समय से बीमारी से परेशान थे और इसी कारण अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे थे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
