Uncategorized

Todays recipe: – इस गर्मी ट्राय करें ये रबड़ी, एक बार खाने से बार-बार ललचाएगा मन

Todays recipe: – वैसे तो हर मौसम में वही रोज-रोज एक ही तरह खा-खा कर इंसान बोर हो जाता है। लेकिन गर्मी में तो रोज कुछ नया खाने का मन करता है। नए के साथ कुछ ठंडा मिल जाए तो पेट के साथ मन भी भर जाता है। मीठे में यदि रबड़ी मिल जाए तो खाने का मजा दो गुना बढ़ जाता है। रबड़ी की बात आती है तो हम दूध से बनी हुई रबड़ी के बारे में सोचते हैं। पर ये सीजन फलों के राजा आम का चल रहा है, तो आज हम इससे ही स्वादिष्ट रबड़ी की रेसिपी बनाएंगे, जिसके आगे मिठाइयां भी फेल हैं। आम की बनी रबड़ी एक बार आप खाएंगे तो मन करेगा इसे बार-बार बनाएं। तो चलिए जानते हैं आम रबड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में।

आम रबड़ी बनाने की सामग्री
आम- 1
दूध- 1 लीटर
चीनी- 1/4 कप
काजू और बादाम का पाउडर- 2 चम्मच
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
काजू, पिस्ता, बादाम- गार्निशिंग के लिए

आम रबड़ी बनाने की विधि
1-आम रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दूध गर्म करें और गाढ़ा होने तक उबालें।
2-बीच-बीच में चलाते रहें वरना दूध तली में लग सकता है और फिर डिश से जलने वाला स्वाद आएगा।
3-जब दूध 1/3 रह जाए, तो उसमें चीनी मिलाएं। इसमें बादाम, काजू पाउडर और इलायची पाउडर भी डाल दें।
4-इसे पांच मिनट तक पकाएं और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अब आधे आम को ब्लेंड कर लें और आधे आम के टुकड़े कर लें।
5-दूध ठंडा होने पर इसमें आम के टुकड़े और ब्लेंड किए आम डालें। इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।काजू, बादाम और पिस्ते के कतरन के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *