Big Breaking : ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस…

ग्वालियर। Big Breaking : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी निधन हो गया है। दिल्ली AIIMS में राजा माता माधवी राजे सिंधिया ने अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सम्भवतः कल ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार होगा।
यह भी पढ़े : जानिए तेंदू फल सेवन के ढेरों स्वास्थ्य फायदे, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में हैं कारगर
बता दें गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की 3 महीने से पहली बार 15 फरवरी को तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम ( वेंटिलेटर ) पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।
नेपाल राजघराने से थीं माधवी राजे
नेपाल राजघराने से माधवी राजे सिंधिया का संबंध था। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवी राजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।
