CG News:-छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 DSP को ASP रैंक पर मिली पदस्थापना की मंजूरी, माधुरी धीरही और संजय ध्रुव समेत पूरी लिस्ट

CG News:-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापना संबंधी महत्वपूर्ण आदेश जारी हुआ है। गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी या समकक्ष रैंक के पदों पर पदस्थापित करने का निर्णय लिया है। इस सूची में माधुरी धीरही, संजय कुमार ध्रुव समेत 12 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
15 अक्टूबर को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के मुताबिक, यह निर्णय 17 सितंबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 तथा अनुसूची-पांच में निर्धारित प्रावधानों का उल्लेख किया गया है।
READ MORE:- छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा खुलासा! 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश, 20 लोग और 22 कंपनियां रडार पर
CG News:-इन 12 अधिकारियों के नाम सूची में शामिल
गृह (पुलिस) विभाग के आदेश में जिन अधिकारियों को ASP, सहायक सेनानी या समकक्ष रैंक के पदों पर पदस्थापना देने का निर्णय लिया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
- सुरेन्द्र साय पैकरा
- संजय कुमार ध्रुव
- मधुरी धीरही
- अखिलेश कौशिक
- राजेश देवांगन
- स्नेहिल साहू
- घनश्याम कामड़े
- दिनेश्वरी नंद
- मनीष कुमार कंवर
- दीपिका मिंज
- अनुप कुमार लकड़ा
- मंजुलता बाज
CG News:-अलग से जारी होंगे पदस्थापना आदेश
विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों की वास्तविक पदस्थापना के आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। यानी फिलहाल जारी आदेश में 12 अधिकारियों को निर्धारित रैंक के पदों पर पदस्थापित करने का निर्णय दर्ज है, जबकि उनकी अलग-अलग तैनाती का स्थान संबंधित आदेशों के माध्यम से स्पष्ट होगा।
इस निर्णय से राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों की जिम्मेदारियों और पदस्थापना को लेकर आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया का रास्ता साफ हुआ है। हालांकि, नई जिम्मेदारियों और तैनाती के स्थान की जानकारी के लिए पृथक आदेश जारी होने का इंतजार करना होगा।

