
रायपुर। Raipur Breaking: राजनधानी रायपुर में आज चुनाव के बीच दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर 60 लाख रूपये की लूट कर मौके से फरार हो गए। आरोपियों का सीसीटीवी वीडियों भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। शंकर नगर के अनुपम नगर में रहने वाले मनोहर वेणु के घर पर शातिर लुटेरे कार से पहुंचे थे। कार से उतरते हुए 5 डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इनके साथ एक महिला भी थी। बदमाशों ने घर में मौजूद 2 महिला और एक पुरुष को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी के मुताबिक 2 बजकर 47 मिनट में एक सफेद रंग की रिट्ज कार में 5 लोग पहुंचे। फिलहाल एसएसपी लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीम मामले की जांच कर रही है।