BREAKINGछत्तीसगढ़देश-विदेश

Breaking: रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने बदले 9 राज्यों के राज्यपाल

नई दिल्ली। Breaking: राष्ट्रपति ने देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

वही असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर की भी जिम्मेदारी दी गई है।

झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *