BREAKING

Breaking News:-सूरजपुर में बाघ की खाल का बड़ा खेल बेनकाब! WCCB की रेड में 3 संदिग्ध दबोचे

Breaking News:-छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से आई वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की टीम ने देर रात धारसेड़ी गांव में छापा मारा।

Breaking News:-कार्रवाई के दौरान टीम ने बाघ की खाल बरामद की और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि इस मामले के पीछे वन्यजीव तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि सूरजपुर और आसपास के इलाकों में पहले भी वन्यजीवों की खाल की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल WCCB की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *