CG News:-तालाब में दिखे 6 नन्हे ‘मेहमान’, नहाने पहुंचे लोगों के उड़ गए होश! वन विभाग ने तुरंत किया रेस्क्यू

CG News:-न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर स्थित बिकमा तालाब में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सुबह नहाने पहुंचे लोगों ने तालाब किनारे एक गड्ढे में मगरमच्छ के 6 बच्चों को देखा। अचानक मगरमच्छ के बच्चों के दिखने से लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस तथा वन विभाग को दी।
READ MORE:- 2029 की जंग पर राहुल का बड़ा दावा: बोले- जनता भाजपा से नाराज़, अगला लोकसभा चुनाव विपक्ष का
जानकारी मिलते ही वन विभाग और रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी मगरमच्छ के बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उन्हें वन विभाग कार्यालय ले जाया गया और फिर उनके प्राकृतिक आवास को ध्यान में रखते हुए खूंटाघाट डैम में छोड़ दिया गया।

CG News:-स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिकमा तालाब में पहले से ही तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं। माना जा रहा है कि तालाब किनारे मादा मगरमच्छ ने अंडे दिए थे, जिनसे हाल ही में ये बच्चे बाहर निकले हैं। बच्चों के मिलने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
वन अधिकारियों का कहना है कि तालाब और आसपास के इलाके पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मगरमच्छों को भी सुरक्षित वातावरण मिल सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे तालाब के किनारे सावधानी बरतें और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
