छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG Crime : लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे महिला पर आशिक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

CG Crime : बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है, यहां सरकंडा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक महिला को उसी के आशिक ने बेहरमी से चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला नीलू कश्यप जो कि सनत कश्यप के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी, उसे उसी के आशिक सनत कश्यप ने किसी मन मुटाव को लेकर चाकू से हमला कर दिया। आनन फानन में नीलू कश्यप को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और उसका इलाज जारी है। वही सरकंडा पुलिस आरोपी की पता सजी में जुट गई और आगे की कारवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *