
CGPSC 2023 Result:-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम गुरुवार रात घोषित कर दिया। इस परीक्षा में नवागांव वेंकट की बेटी किरण राजपूत ने चौथा स्थान प्राप्त कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। किरण ने अपनी मेहनत और संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया।
READ MORE:- हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली झारखंड के सीएम पद की शपथ
सफलता की कहानी
किरण राजपूत ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए अपनी इस सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक बार परीक्षा दी थी, लेकिन इंटरव्यू में 15 नंबरों से पीछे रह गई थीं। इस बार उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया और सेल्फ स्टडी और सोशल मीडिया से करंट अफेयर्स की तैयारी कर सफलता हासिल की।
किरण ने बताया,
“मेरी पढ़ाई के लिए कोई तय समय नहीं था। जब मन करता था, तब पढ़ाई करती थी। कोचिंग से मिले ज्ञान और खुद की मेहनत से मैंने यह मुकाम हासिल किया।”
सफलता का मंत्र | किरण के टिप्स |
---|---|
कोचिंग + सेल्फ स्टडी | सोशल मीडिया से करेंट अफेयर्स |
परिवार का सहयोग | पढ़ाई के लिए सकारात्मक सोच |

IAS बनने का सपना
किरण ने CGPSC परीक्षा को अपनी यात्रा का पहला पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि उनका सपना IAS बनने का है और अब वह UPSC की तैयारी में जुट गई हैं।
पिता का गर्व
किरण के पिता पंचम राजपूत ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया,
“मेरी बेटी हमेशा पढ़ाई में होशियार थी। स्कूल-कॉलेज में टॉप करती रही है। हमने उसे हर तरह का सपोर्ट दिया। यह मेरे लिए गर्व का पल है।”
किरण के परिवार ने उनकी पढ़ाई के लिए हर संभव मदद की। बिलासपुर में पढ़ाई के दौरान रोज़ाना 70 किलोमीटर दूर से खाना पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।
किरण की प्रेरणा
- मम्मी-पापा: सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह।
- नाना-नानी और मामा-मामी: पढ़ाई में हर संभव मदद।
- खुद की मेहनत: समय मिलने पर पढ़ाई की आदत।