छत्तीसगढ़

Nursing Admission 2026:-छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, प्रवेश नियमों में हुआ अहम बदलाव

Nursing Admission 2026:-छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026 में नर्सिंग के चार पाठ्यक्रमों में खाली बची सीटों को भरने के लिए संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही बीएससी नर्सिंग में प्रवेश की पात्रता में भी छूट दी गई है, जिससे अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।

Nursing Admission 2026:-27 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राज्य काउंसिलिंग समिति के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। वहीं, दस्तावेजों की जांच और प्रवेश की प्रक्रिया 29 से 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी।

Nursing Admission 2026:-इन चार पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश का मौका

  • बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing)
  • एमएससी नर्सिंग (M.Sc Nursing)
  • पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
  • पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग

इन पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय एवं तृतीय (मॉपअप) संयुक्त चरण की प्रवेश प्रक्रिया 25 और 26 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसके बाद खाली बची सीटों के लिए स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है।

Nursing Admission 2026:-बीएससी नर्सिंग की पात्रता में मिली छूट

राज्य शासन की अनुमति के बाद बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में 10 परसेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है। हालांकि, यह छूट केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू होगी। अन्य नर्सिंग पाठ्यक्रमों पर यह प्रावधान लागू नहीं होगा।

Nursing Admission 2026:-आरक्षित सीटों के संवर्ग में भी बदलाव

छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के तहत खाली बची आरक्षित सीटों को अनारक्षित बिना संवर्ग में परिवर्तित किया गया है। वहीं, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों की सभी रिक्त सीटें अनारक्षित महिला संवर्ग के अंतर्गत रहेंगी।

Nursing Admission 2026:-जानें काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल

प्रक्रियातारीख और समय
ऑनलाइन आवेदन शुरू27 नवंबर, सुबह 11 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि28 नवंबर, दोपहर 2 बजे
स्क्रूटनी एवं प्रवेश29 से 30 नवंबर
प्रवेश की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026

Nursing Admission 2026:-आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

राज्य काउंसिलिंग समिति ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सीटों की उपलब्धता, काउंसिलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in नियमित रूप से देखते रहें। प्रवेश की समय-सीमा को देखते हुए अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *