BREAKING

Breaking News:-सुकमा में CRPF कैंप में चली गोली, सब इंस्पेक्टर देवानंद यादव की इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के मेट्टागुड़म कैंप में आधी रात की घटना, 131वीं बटालियन में तैनात थे उपनिरीक्षक; मौत के कारणों की जांच जारी

Breaking News:-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक उपनिरीक्षक की मौत का मामला सामने आया है। मेट्टागुड़म कैंप में तैनात सब इंस्पेक्टर देवानंद यादव ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मध्यरात्रि करीब 12 बजे से 12:30 बजे के बीच हुई। देवानंद यादव CRPF की 131वीं बटालियन में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें फील्ड एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया गया।

Breaking News:-इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद घायल उपनिरीक्षक को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

Breaking News:-किन परिस्थितियों में हुई घटना? जांच जारी

फिलहाल, उपनिरीक्षक देवानंद यादव ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Breaking News:-फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं। जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की विस्तृत परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *