Asian Games 2026:- नागोया में हुआ आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने थामा तिरंगा; 45 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Asian Games 2026:-जापान के आइची-नागोया में शनिवार, 19 सितंबर को 20वें एशियन गेम्स का आधिकारिक आगाज हो गया। नागोया के पालोमा मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए भव्य उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के शुरू होने की औपचारिक घोषणा की। समारोह में जापान की महारानी मासाको और शाही परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
Asian Games 2026:-तिरंगे के साथ दिखा भारत का दम
उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं निशानेबाज मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने की। दोनों ने हाथ में तिरंगा थामकर मार्च पास्ट किया और भारतीय दल का नेतृत्व किया।
READ MORE:- सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
खास बात यह है कि पवन सहरावत को आखिरी समय पर ध्वजवाहक बनाया गया। पहले शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को मनु भाकर के साथ ध्वजवाहक चुना गया था, लेकिन उन्हें आधिकारिक किट समय पर नहीं मिल सकी। तकनीकी समस्या के कारण तूर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाए और उनकी जगह पवन सहरावत ने जिम्मेदारी संभाली।
Asian Games 2026:-45 देशों की टीमें, OCA रिफ्यूजी टीम भी शामिल
इस बार एशियन गेम्स में OCA के 45 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा दो खिलाड़ियों वाली OCA Refugee Team भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुई। यह टीम ताइक्वांडो में हिस्सा ले रही है।
OCA के मुताबिक, खेलों में 11 हजार से ज्यादा खिलाड़ी और करीब 6 हजार अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। चीन ने 815 खिलाड़ियों का दल उतारा है, जो इस बार के सबसे बड़े दलों में शामिल है।
Asian Games 2026:-भारत की महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में
उद्घाटन समारोह से पहले ही कुछ खेलों के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। महिला क्रिकेट में भारत ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम 20 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
Asian Games 2026:-टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा से पदक की उम्मीद
एशियन गेम्स में इस बार टेकबॉल भी पहली बार शामिल हुआ है। भारत की क्विंसी डिसूजा महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की इमा सुमाया से 1-2 से हार गईं। हालांकि उनकी पदक की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है और वह ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उतरेंगी।
Asian Games 2026:-43 खेलों में होगी पदकों की जंग
Aichi-Nagoya Asian Games 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे। इस संस्करण में 43 खेल और 71 डिसिप्लिन शामिल हैं। कुल 469 इवेंट्स में 1,407 पदक दांव पर होंगे।
भारत इस बार अपने पिछले एशियन गेम्स प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। वहीं मनु भाकर, पवन सहरावत समेत भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।
जापान में तिरंगा लहरा चुका है, अब नजरें भारतीय खिलाड़ियों के मेडल पर हैं।
