Crime News:-बेटे का गुस्सा बना मां की मौत की वजह! शराब को लेकर हुआ विवाद, पीढ़ा से वार कर 50 साल की मां की हत्या

Crime News:-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां के अधिक शराब पीने को लेकर बेटा लंबे समय से नाराज था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने घर में रखे पीढ़ा से मां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान सुशीला बाई गावड़े (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE:- बच्चों के बीच पहुंचे विधायक, कलेक्टर और SSP… देशभक्ति गीत बजते ही झूम उठा पूरा स्टेडियम
Crime News:-शराब को लेकर मां-बेटे में हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, सुशीला बाई के अधिक शराब पीने को लेकर उसका बेटा लिकेश कुमार नाराज रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लिकेश ने घर में रखे पीढ़ा से अपनी मां पर हमला कर दिया।
हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Crime News:-पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत एकत्र किए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Crime News:-एडिशनल एसपी ने क्या बताया?
बालोद के एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में बेटे ने अपनी मां की अधिक शराब पीने की बात को लेकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
