Siddhivinayak Temple:-सिद्धिविनायक मंदिर पर राज ठाकरे का बड़ा आरोप! बोले- हर साल ₹18 करोड़ का दान गायब, PM मोदी से मांगा जवाब

Siddhivinayak Temple:-देशभर में मंदिरों में चढ़ावे और दान में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही बहस के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। मुंबई में आयोजित अपनी पार्टी की छात्र इकाई की 20वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल करीब 18 करोड़ रुपये के दान का गबन किया जाता है।
Siddhivinayak Temple:-‘मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं’
राज ठाकरे ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया दान भी सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने दावा किया कि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के आठ ट्रस्टियों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर दान में कथित अनियमितताओं और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।
Siddhivinayak Temple:-अयोध्या राम मंदिर का भी किया जिक्र
एमएनएस प्रमुख ने अपने भाषण में अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां भी करीब 1,400 करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी हुई है और इस मामले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता चुप हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब देने और कार्रवाई करने की मांग की। यह आरोप ऐसे समय में आया है जब अयोध्या मंदिर में दान संबंधी कथित अनियमितताओं की जांच पहले से चर्चा में है।
Siddhivinayak Temple:-बीजेपी ने किया पलटवार
राज ठाकरे के आरोपों पर बीजेपी विधायक सदा सरवणकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिद्धिविनायक जैसे आस्था के केंद्र पर इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास सबूत हैं तो उन्हें संबंधित एजेंसियों के सामने पेश करना चाहिए, लेकिन बिना प्रमाण ऐसे बयान देना सही नहीं है।
Siddhivinayak Temple:-पहले भी उठा था मुद्दा
गौरतलब है कि जुलाई में महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए तत्कालीन सरकार पर सवाल खड़े किए थे।
