CG News:-धमतरी में 14 साल के छात्र की मौत से मचा हड़कंप: घर में मृत मिला 9वीं का छात्र, एक महीने में कई मौतों ने बढ़ाई चिंता

CG News:-छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 14 वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र में रहने वाले कक्षा 9वीं के छात्र तीरथ कुमार ध्रुव का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
READ MORE:- धमतरी में दिनदहाड़े ‘हाईवे लूट’! आराम करना पड़ा भारी, नकाबपोश बदमाश युवक को पीटकर स्कूटी-नकदी लेकर फरार
CG News:-मजदूरी से लौटी मां, दरवाजा नहीं खुला तो टूटा दिल
जानकारी के अनुसार, तीरथ के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मां मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर बेटे का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
CG News:-पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अभी तक किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
CG News:-लगातार सामने आ रहे मामलों से बढ़ी चिंता
धमतरी जिले में हाल के दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले 29 जून को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों की मौत के मामले सामने आए थे। पुलिस ने उन मामलों में भी जांच शुरू की थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस का कहना है कि वर्तमान मामले में जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।
