देश-विदेश

Iran-US Conflic:-ट्रंप के साइन पर ईरान का सबसे बड़ा हमला! सुप्रीम लीडर बोले- ‘अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं’

Iran-US Conflic:-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते (MoU) का बार-बार उल्लंघन कर यह साबित कर दिया है कि “ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई विश्वसनीयता नहीं है।”

खामेनेई ने अपने लिखित संदेश में कहा कि अमेरिका ने समझौते का सम्मान नहीं किया और बार-बार उसे तोड़ा। उनके अनुसार, इससे साफ हो गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर “पूरी तरह बेकार और विश्वसनीयता से रहित” हैं।

Iran-US Conflic:-अमेरिका को बताया ‘ग्रेट सैटन’

ईरानी सुप्रीम लीडर ने अमेरिका को एक बार फिर “ग्रेट सैटन” (महाशैतान) बताते हुए कहा कि यदि वॉशिंगटन ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई जारी रखी तो ईरान और उसके सहयोगी समूह ऐसा जवाब देंगे, जिसे अमेरिका लंबे समय तक नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता और “रेजिस्टेंस फ्रंट” अमेरिका को “कभी न भूलने वाले सबक” सिखाने की क्षमता रखते हैं।

Iran-US Conflic:-समझौते के बाद फिर बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुआ युद्धविराम और समझौता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। दोनों देशों के बीच फिर से सैन्य हमले शुरू हो गए हैं, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने भी संकेत दिए हैं कि वह समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन फिलहाल रोक रहा है और अमेरिकी हमलों का जवाब देगा।

Iran-US Conflic:-क्या बोले खामेनेई?

खामेनेई ने कहा कि अमेरिका की नीतियां दबाव, दमन और आक्रामकता पर आधारित हैं। उन्होंने ईरानी जनता से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता और सम्मान की रक्षा हर हाल में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *