देश-विदेश

Donald Trump Sexual Abuse Case:-3 साल बाद ट्रंप को भरनी पड़ी भारी कीमत! यौन शोषण केस में लेखिका ई. जीन कैरोल को मिले 47 करोड़ रुपये

Donald Trump Sexual Abuse Case:-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण और मानहानि से जुड़े चर्चित सिविल मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। लेखिका ई. जीन कैरोल (E. Jean Carroll) को करीब 5.63 मिलियन डॉलर (लगभग 47 करोड़ रुपये) का भुगतान कर दिया गया है। यह राशि 2023 में आए उस सिविल कोर्ट के फैसले के तहत दी गई है, जिसमें जूरी ने ट्रंप को कैरोल के साथ यौन शोषण और बाद में उन्हें बदनाम करने (Defamation) के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

अदालती रिकॉर्ड के अनुसार यह रकम कैरोल की कानूनी टीम को ट्रांसफर कर दी गई है। न्यूयॉर्क के संघीय जज लुईस कैप्लान ने ट्रंप की आपत्तियों को खारिज करते हुए भुगतान की अनुमति दी थी। यह पहली बार है जब ट्रंप ने कैरोल को किसी मामले में वास्तविक भुगतान किया है।

Donald Trump Sexual Abuse Case:-1990 के दशक की घटना से जुड़ा मामला

यह विवाद 1990 के दशक के मध्य में न्यूयॉर्क के बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में कथित यौन शोषण की घटना से जुड़ा है। ई. जीन कैरोल ने 2019 में अपनी किताब के जरिए इस घटना का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया था। ट्रंप ने शुरुआत से ही इन आरोपों को झूठा बताया और कहा कि वे कैरोल को जानते तक नहीं हैं। उनका आरोप है कि यह मामला राजनीतिक और व्यक्तिगत प्रचार से प्रेरित है।

Donald Trump Sexual Abuse Case:-सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की उस अपील पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने 2023 के फैसले को चुनौती दी थी। इसके बाद अदालत के आदेश पर एस्क्रो खाते में रखी गई राशि ब्याज सहित कैरोल को जारी कर दी गई। ट्रंप की कानूनी टीम ने भुगतान रोकने की अंतिम कोशिश भी की, लेकिन अदालत ने उसे स्वीकार नहीं किया।

Donald Trump Sexual Abuse Case:-83.3 मिलियन डॉलर का एक और मामला बाकी

गौरतलब है कि यह केवल 2023 के फैसले की राशि है। 2024 में एक अलग मानहानि मामले में जूरी ने ट्रंप को 83.3 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त हर्जाना देने का आदेश भी दिया था। उस फैसले के खिलाफ ट्रंप की कानूनी लड़ाई अभी जारी है। यदि वह फैसला भी बरकरार रहता है, तो ट्रंप को कुल 88.3 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *