राज्यअन्य

CM Helicopter Viral Video:-CM का हेलीकॉप्टर 4 मिनट तक हवा में ‘अटका’, हेलीपैड पर मचा हड़कंप! आखिर क्यों नहीं बढ़ी आगे उड़ान? VIDEO

CM Helicopter Viral Video:-बिहार के हाजीपुर में शनिवार को उस समय कुछ मिनटों के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को लेकर उड़ान भर चुका हेलीकॉप्टर करीब चार मिनट तक एक ही स्थान पर हवा में मंडराता रहा। हेलीकॉप्टर की यह असामान्य गतिविधि देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और लोगों की धड़कनें बढ़ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उद्घाटन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों नेता हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर लगभग 150 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय कुछ मिनट तक हवा में ही मंडराता रहा। इस दौरान उसने दिशा भी बदली और कुछ समय के लिए ऐसा लगा मानो वह दोबारा हेलीपैड पर उतरने वाला हो।

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियातन हेलीपैड के आसपास मौजूद लोगों को हटाया गया और पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया। हालांकि कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा सामान्य उड़ान भरी और अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

CM Helicopter Viral Video:-प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के कुछ देर तक हवा में मंडराने की वजह रूट क्लीयरेंस (Route Clearance) में देरी बताई जा रही है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जब तक आगे का एयर रूट पूरी तरह क्लियर नहीं हो जाता, तब तक वीवीआईपी हेलीकॉप्टर को होल्डिंग पैटर्न में रखा जाता है। रूट की पुष्टि मिलने के बाद ही हेलीकॉप्टर ने आगे की उड़ान जारी रखी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला हाजीपुर दौरा था। इस दौरान उन्होंने जिला निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंध व्यवस्था का शुभारंभ किया। सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था से रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक होगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *