Railway Update:-अब Tatkal टिकट में नहीं होगा ‘Server Down’ का खेल! रेलवे का नया AI सिस्टम 1 मिनट में बुक करेगा 1.25 लाख टिकट

Railway Update:-अगर आप भी तत्काल (Tatkal) टिकट बुक करते समय वेबसाइट के हैंग होने या “Server Busy” की समस्या से परेशान रहते हैं, तो जल्द ही राहत मिलने वाली है। भारतीय रेलवे अपने Passenger Reservation System (PRS) को अब तक के सबसे बड़े तकनीकी अपग्रेड के साथ लॉन्च करने जा रहा है। नए सिस्टम के लागू होने के बाद रेलवे एक मिनट में 1.25 लाख टिकट बुक करने में सक्षम होगा, जो मौजूदा क्षमता 25 हजार टिकट प्रति मिनट से लगभग 5 गुना अधिक है।
यह जानकारी सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर साझा की गई। रेलवे का मानना है कि इस अपग्रेड से बढ़ती ऑनलाइन बुकिंग की मांग को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा और यात्रियों को पहले से कहीं अधिक तेज एवं भरोसेमंद सेवा मिलेगी।
READ MORE:- भारत में UCC पर सियासत, चीन ने लागू कर दिया नया ‘वन नेशन’ कानून! क्या शी जिनपिंग मिटा रहे हैं अलग पहचान?
Railway Update:-Tatkal टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान
फिलहाल तत्काल टिकट खुलते ही लाखों यात्री एक साथ IRCTC प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करते हैं, जिससे सर्वर पर भारी दबाव पड़ता है। कई बार वेबसाइट और ऐप धीमे पड़ जाते हैं या पूरी तरह हैंग हो जाते हैं।
नया हाई-कैपेसिटी रिजर्वेशन सिस्टम इस समस्या को काफी हद तक खत्म करेगा। रेलवे के अनुसार, नई तकनीक पीक ट्रैफिक के दौरान भी बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग को बिना रुकावट संभाल सकेगी।

Railway Update:-त्योहारों और छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नए सिस्टम को इस तरह विकसित किया गया है कि त्योहारों, गर्मी की छुट्टियों और अन्य व्यस्त सीजन में भी टिकट बुकिंग पहले की तुलना में अधिक सुचारु रहेगी। इससे यात्रियों को लंबी वेटिंग और तकनीकी परेशानियों से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
Railway Update:-RailOne Super App बना यात्रियों की पहली पसंद
रेलवे ने बताया कि पिछले वर्ष लॉन्च किया गया RailOne Super App यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। एक ही प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग, ट्रेन संबंधी जानकारी और अन्य रेलवे सेवाएं उपलब्ध होने के कारण अब तक इसे 4.35 करोड़ से अधिक डाउनलोड मिल चुके हैं। ऐप पर प्रतिदिन लगभग 10 लाख ट्रांजैक्शन किए जा रहे हैं।
Railway Update:-AI बताएगा खराबी, हादसों पर लगेगी रोक
भारतीय रेलवे अब अपने परिचालन में Artificial Intelligence (AI) का दायरा भी बढ़ा रहा है। AI आधारित तकनीक ट्रेनों, ट्रैक और अन्य रेलवे उपकरणों में संभावित खराबी का पहले ही पता लगाने में मदद करेगी। इससे समय रहते मरम्मत की जा सकेगी, परिचालन बाधित नहीं होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
Railway Update:-CRIS MD ने बताया रेलवे का विजन
CRIS के प्रबंध निदेशक जीवीएल सत्य कुमार के अनुसार, रेलवे का उद्देश्य केवल नई तकनीक अपनाना नहीं, बल्कि उसका सीधा लाभ आम यात्रियों तक पहुंचाना है। RailOne ऐप, AI आधारित निगरानी और हाई-स्पीड रिजर्वेशन सिस्टम जैसे कदम रेलवे को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
Railway Update:- यात्रियों को क्या-क्या मिलेगा फायदा?
| सुविधा | नया बदलाव |
|---|---|
| टिकट बुकिंग स्पीड | 25,000 से बढ़कर 1.25 लाख टिकट प्रति मिनट |
| सर्वर क्षमता | 5 गुना अधिक |
| Tatkal Booking | हैंग और स्लो होने की समस्या में कमी |
| AI तकनीक | खराबी की पहले पहचान, बेहतर सुरक्षा |
| RailOne App | एक ही प्लेटफॉर्म पर कई रेलवे सेवाएं |
