CG News:-रेत माफियाओं पर साय सरकार का बड़ा प्रहार! 4 जिलों में ताबड़तोड़ रेड, JCB-टिपर जब्त, लाखों का जुर्माना

CG News:-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन करने वालों के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत खनिज विभाग लगातार संयुक्त अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव, बालोद, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में अवैध रेत, पत्थर, मिट्टी और गिट्टी के उत्खनन एवं परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई वाहन जब्त किए गए हैं। साथ ही लाखों रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया है।
READ MORE:- अब Tatkal टिकट में नहीं होगा ‘Server Down’ का खेल! रेलवे का नया AI सिस्टम 1 मिनट में बुक करेगा 1.25 लाख टिकट
CG News:-राजनांदगांव में 52 मामलों में कार्रवाई
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक राजनांदगांव जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के 52 मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें अवैध उत्खनन के 9, परिवहन के 41 और भंडारण के 2 मामले शामिल हैं। इन प्रकरणों में 18.95 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड वसूला गया है।

हालांकि डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम आसरा में निरीक्षण के दौरान नदी में रेत उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित पाया गया और मौके पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि नहीं मिली।
CG News:-बालोद में JCB जैसी मशीन सील
बालोद जिले के ग्राम कसही में अवैध पत्थर उत्खनन करते हुए PC-130-7 चेन माउंटेन मशीन पकड़ी गई। संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद मशीन को जब्त कर सील कर दिया गया। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
CG News:-बलरामपुर में टिपर और 90 घनमीटर रेत जब्त
बलरामपुर जिले के राजपुर, नरसिंहपुर और बसंतपुर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक टिपर जब्त किया गया। वहीं बसंतपुर की एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स यूनिट में अवैध रूप से भंडारित करीब 90 घनमीटर रेत भी जब्त की गई। संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
CG News:-सरगुजा में 6 वाहन जब्त
सरगुजा जिले में शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग ने कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध मिट्टी, मुरूम, रेत और गिट्टी के उत्खनन एवं परिवहन में इस्तेमाल हो रहे JCB, ट्रैक्टर और टिपर समेत 6 वाहन जब्त किए गए।
अब लगेगा भारी जुर्माना
खनिज विभाग के अनुसार संशोधित छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत अब अवैध खनन करने वालों से कम से कम 25 हजार रुपये या 2 हजार रुपये प्रति टन (जो अधिक होगा) के हिसाब से शमन शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा अवैध रूप से निकाले गए खनिज का बाजार मूल्य भी अलग से वसूला जाएगा।
CG News:-सरकार का साफ संदेश
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में नियमित गश्त, आकस्मिक निरीक्षण और संयुक्त प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे। सरकार का कहना है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
